पुरोला महाविद्यालय में एबीवीपी ने मनाया रक्षाबंधन कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने बांधा प्रेम और भाईचारे का रक्षासूत्र

पुरोला। बर्फिया लाल जुवांठा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पुरोला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं की ओर से रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय परिसर में उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाईचारे, आपसी प्रेम, सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में छात्र संघ महासचिव प्रीतम कैंतुरा, कोषाध्यक्ष अमृता रावत, छात्र नेता अखिलेश चौहान, शिवांश उनियाल, अखिलेश रावत, शिवानी नौटियाल और विपुल पंवार सहित एबीवीपी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्षाबंधन आपसी प्रेम, विश्वास और भाईचारे का पर्व है। महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों के बीच सामाजिक एकता और सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया।



