Blog
Trending

राजकीय महाविद्यालय मोरी में पीटीए का गठन, प्रमिला नेगी बनीं अध्यक्ष

शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी गठित, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर

मोरी (उत्तरकाशी)। राजकीय महाविद्यालय मोरी में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए अभिभावक शिक्षक संघ (पीटीए) का गठन किया गया। बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और महाविद्यालय के विकास में अभिभावकों की सहभागिता को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान प्रमिला नेगी को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में अभिभावकों और प्राध्यापकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक, अभिभावक और महाविद्यालय प्रशासन के बीच निरंतर संवाद और सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अभिभावक शिक्षक संघ विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान और उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

बैठक में सर्वसम्मति से गठित कार्यकारिणी में प्राचार्य प्रो. आरके वर्मा को संरक्षक, प्रमिला नेगी को अध्यक्ष, सीमा रावत को उपाध्यक्ष, बैपारी भूराटा को सचिव और प्रदीप चौहान को कोषाध्यक्ष चुना गया।

वहीं, सुरेंदरी, रतिया लाल, बलवीर सिंह, जसोदा, अवधेश बिजलवान, कुलदीप और चतर सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर रहेगा जोर

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों के हित में मिलकर कार्य करने और महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। महाविद्यालय प्रशासन ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि संघ शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, अनुशासन बनाए रखने और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button