Blog
Trending

भगवान जगन्नाथ फाउंडेशन का निःशुल्क समर कैंप बना ग्रामीण बच्चों के लिए सीखने का केंद्र, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम

चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता और वृक्षारोपण के माध्यम से बच्चों एवं ग्रामीणों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भगवान जगन्नाथ फाउंडेशन द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों एवं ग्रामीणों के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। भगवान जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति, यमुनोत्री तीर्थ हिमालय की इकाई भगवान जगन्नाथ फाउंडेशन द्वारा संचालित यह समर कैंप ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का माध्यम बन रहा है

कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के लिए चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और प्रकृति संवर्धन जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए आकर्षक चित्र एवं विचार प्रस्तुत किए।

इसके अलावा गांव की महिलाओं एवं ग्रामवासियों के सहयोग से वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं बल्कि सतत सामाजिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में फाउंडेशन के संस्थापक महंत योगी लक्ष्मी जी, अध्यक्ष चक्रधर नौटियाल, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह रावत, साहिल सैनी, एडवोकेट दीपांशी गोयल, ग्राम प्रधान निशा देवी, संजय सिंह, देवेन्द्र सिंह बर्त्वाल, रामेंद्र सिंह बर्त्वाल, अशर्फी देवी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

फाउंडेशन कई वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक जागरूकता एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा समय-समय पर निःशुल्क शैक्षिक शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम, वृक्षारोपण अभियान एवं विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियां संचालित की जाती हैं।

ग्रामीणों ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के निरंतर संचालन की अपेक्षा जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button