Blog
Trending

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर पुरोला और बड़कोट में कांग्रेस का कैंडल मार्च, सीबीआई जांच की मांग दोहराई

कथित आरोपी दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में प्रदर्शन, अंकिता को श्रद्धांजलि देकर न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प

पुरोला/बड़कोट। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग और कथित आरोपी दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में गुरुवार को पुरोला और बड़कोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग दोहराई।

प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम के तहत बड़कोट मुख्य बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। वहीं, पुरोला में मुख्य बाजार से बस स्टैंड तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।इस

सीबीआई जांच की मांग, न्याय मिलने तक संघर्ष का ऐलान

कैंडल मार्च के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच जरूरी है। उन्होंने कथित आरोपी को राज्यपाल बनाए जाने का विरोध करते हुए सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

बड़कोट में ये कार्यकर्ता रहे मौजूद

बड़कोट में आयोजित कैंडल मार्च में ऋषभ जोगटा, राधे कोठारी सहित युवा कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पुरोला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च

पुरोला में आयोजित कैंडल मार्च में नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान, धीरेंद्र नेगी, लोकेंद्र रावत, जगवीर सिंह रावत, प्रशांत नेगी, जयेंद्र रावत, सुभाष नेगी, कवीन्द्र असवाल, ज्ञानेद्र मोहन और अनुप्रिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button