Blog
Trending

विकसित भारत @2047 के लक्ष्य में युवा शक्ति की भूमिका अहम: मनवीर सिंह चौहान

टटाऊ महाविद्यालय में युवाओं से किया संवाद, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

बड़कोट, 16 अक्टूबर। स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय, टटाऊ (बड़कोट) में गुरुवार को “विकसित भारत @2047 — युवा शक्ति, नवाचार और आत्मनिर्भरता” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने प्रतिभाग किया और छात्र-छात्राओं के साथ विकसित भारत के लक्ष्य, कौशल विकास, नवाचार और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर संवाद किया।

इस दौरान मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और नए विचार देश के विकास में योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ कौशल विकास, तकनीक और स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाने तथा नए विचारों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी क्षमता का उपयोग कर देश और प्रदेश के विकास में भागीदारी निभा सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चौहान ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी मेहनत और उपलब्धियों की सराहना की।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मनवीर सिंह चौहान ने आयोजन से जुड़े महाविद्यालय परिवार और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button