उत्तरकाशीउत्तराखंडगढ़वाल
Trending

उत्तरकाशी जिला योजना समिति के चुनाव में सभी 14 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने दी बधाई

एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध हुआ निर्वाचन, जिला पंचायत अध्यक्ष ने इसे जिले के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

उत्तरकाशी। जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान के नेतृत्व में जिला योजना समिति (डीपीसी) के चुनाव में सभी 14 सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। प्रत्येक सदस्य के लिए एक-एक नामांकन होने के कारण सभी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने सभी नवनिर्वाचित जिला योजना समिति सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों का सर्वसम्मति से निर्वाचित होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने उम्मीद जताई कि समिति के सभी सदस्य निष्ठा और समर्पण के साथ एकजुट होकर जिले के समग्र विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल उत्तरकाशी के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगी।

ये 14 सदस्य हुए निर्विरोध निर्वाचित

जिला योजना समिति के लिए निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों में श्रीमती सरस्वती नाथ, श्रीमती बीना चौहान, श्रीमती ज्योति राणा, श्रीमती बबीता रावत, श्रीमती प्रियंका रावत, श्रीमती रवीना रावत, श्रीमती सोनिका रावत, श्रीमती अनीता नेगी, अनूप राज कुंवर, भरत बिष्ट, पवन दास, मदन मोहन बिजल्वाण, कुलदीप नेगी और हीरा लाल शामिल हैं।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान, महावीर नेगी, जिला पंचायत सदस्य बुद्धि राणा, विजय बंधानी, श्रीमती कविता शाह, वीरेंद्र वर्धन सहित अन्य जिला पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button