Blog
Trending

मनमोहन सिंह चौहान के संघर्ष का दिखा असर, अब सरास तक पहुंचेगा गैस सिलेंडर

जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद सरास विस्तार केंद्र के लिए ₹100 प्रति सिलेंडर दोतरफा ढुलान दर स्वीकृत, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

आराकोट-बंगाण। विकासखंड मोरी के आराकोट-बंगाण क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरास, ओठाड़ा और थली के ग्रामीणों को अब गैस सिलेंडर भरवाने के लिए कई किलोमीटर दूर खूनीगाड़ नहीं जाना पड़ेगा। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा नेता मनमोहन सिंह चौहान द्वारा लगातार अधिकारियों के समक्ष मांग उठाई जा रही थी।


 

मनमोहन सिंह चौहान ने जिला आपूर्ति अधिकारी, आरटीओ उत्तरकाशी तथा उपजिलाधिकारी पुरोला से मुलाकात कर सरास तक गैस वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने और उचित ढुलान दर निर्धारित करने की मांग रखी थी।

अब जिलाधिकारी उत्तरकाशी के अनुमोदन के बाद सरास विस्तार केंद्र के लिए ₹100 प्रति सिलेंडर दोतरफा ढुलान दर, जिसमें लोडिंग और अनलोडिंग शामिल है, स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही गैस एजेंसी को स्वीकृत दर पर उपभोक्ताओं तक सरास में गैस वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस व्यवस्था से सरास, ओठाड़ा और थली सहित आसपास के ग्रामीणों को गैस सिलेंडर के लिए दूरस्थ क्षेत्र तक जाने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि दूरस्थ गांवों में मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button