Blog
Trending

गांधी-शास्त्री जयंती पर पुरोला स्टेडियम में चला विशेष स्वच्छता अभियान

“एक दिन, एक घंटा, एक साथ” थीम पर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ श्रमदान, लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश

पुरोला। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को नगर पालिका परिषद पुरोला की ओर से “स्वच्छता ही सेवा–2026” अभियान के तहत “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” थीम पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

पुरोला स्टेडियम में आयोजित अभियान का नेतृत्व नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी प्रदीप दयाल, सफाई निरीक्षक नीतेश रावत, सभासद मनोज हिमानी, अनुराधा गुसाईं, पूनम नेगी, रितेश गोदियाल, करुणा बिष्ट, बृजमोहन चौहान एवं देवेंद्र चमियाल सहित पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने श्रमदान किया।

अभियान के दौरान स्टेडियम परिसर और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई। साथ ही लोगों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन तक सीमित रहने वाला अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की दैनिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने घरों, आसपास के क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।

स्वच्छता अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button