Blog
Trending

मौसम अलर्ट के बीच उत्तरकाशी में प्रशासन अलर्ट

डीएम प्रशांत आर्य समेत वरिष्ठ अधिकारी स्मार्ट कंट्रोल रूम से तहसीलों की स्थिति, बारिश और मार्गों की लगातार कर रहे समीक्षा

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) उत्तरकाशी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) एवं स्मार्ट कंट्रोल रूम से जिले की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुंसाई सहित सहायक कंसल्टेंट एवं मास्टर ट्रेनर जय प्रकाश कंट्रोल रूम से विभिन्न तहसीलों की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान क्षेत्रों में हो रही वर्षा, मार्गों की स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं की लगातार जानकारी ली जा रही है।

प्रशासन की ओर से श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम समेत संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। CCTV कैमरों और संबंधित क्षेत्रों से प्राप्त सूचनाओं के माध्यम से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

DDMA के अनुसार, किसी भी आपात स्थिति की सूचना मिलने पर संबंधित विभागों के साथ तत्काल समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए निगरानी एवं समन्वय व्यवस्था को सक्रिय रखा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button