Blog
Trending

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर लक्षेश्वर विद्यालय में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

स्वामी घनश्यामानंद सरस्वती विद्या मंदिर में 224 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक वंदे मातरम् गायन, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का लिया संकल्प

लक्षेश्वर, उत्तरकाशी। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वामी घनश्यामानंद सरस्वती विद्या मंदिर, लक्षेश्वर में सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य-आचार्याओं, छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ के गायन से विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के स्वर से गूंज उठा। विद्यार्थियों ने राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण, गौरव और कर्तव्यबोध को व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रबंधक सत्यदेव गुप्ता, कोषाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह राणा, प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह गुसाईं, सुमन रावत, भगीरथ सेमवाल, मनोज चौहान, अनूप भंडारी और डॉ. जगदीश चौहान सहित समस्त आचार्य-आचार्या, विद्यालय कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल 224 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने ‘वंदे मातरम्’ के गौरवशाली इतिहास और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में इसके योगदान को स्मरण किया। साथ ही राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना का वातावरण देखने को मिला। सामूहिक गायन के माध्यम से विद्यार्थियों को मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और राष्ट्रीय गौरव की भावना से जोड़ा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button