उत्तरकाशीउत्तराखंडचोरीपुलिस
Trending

बड़कोट पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 6-7 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

सिलक्यारा टनल निर्माण कंपनी से चोरी हुई इलेक्ट्रॉनिक मोटर बरामद, पुलिस टीम की तत्परता से आरोपी दबोचा गया

बड़कोट। कोतवाली बड़कोट क्षेत्र अंतर्गत सिलक्यारा टनल निर्माण कार्य कर रही नवयुगा इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी से इलेक्ट्रॉनिक मोटर चोरी होने के मामले में बड़कोट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 6-7 घंटे के भीतर घटना का सफल खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी हुई मोटर भी बरामद कर ली है।

जानकारी के अनुसार, 19 मई 2026 को कंपनी प्रबंधन द्वारा कोतवाली बड़कोट में इलेक्ट्रॉनिक मोटर चोरी होने की तहरीर दी गई थी। मामले में पुलिस ने तत्काल अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में गठित टीम ने तत्काल जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने पतारसी-सुरागरसी कर जानकारी जुटाई और कुछ ही घंटों में आरोपी भीम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान भीम सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी डण्डालगांव, बड़कोट, जनपद उत्तरकाशी, उम्र 29 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी हुई इलेक्ट्रॉनिक मोटर बरामद कर ली है। मामले में पुलिस द्वारा धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त

भीम सिंह पुत्र धर्म सिंह

निवासी: डण्डालगांव, बड़कोट, उत्तरकाशी

उम्र: 29 वर्ष

बरामद माल

एक इलेक्ट्रॉनिक मोटर (MBN32LF/2009 PHASE-3KW/HP 2.2/3.0)

पुलिस टीम

अपर उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह

मुख्य आरक्षी अनिल रावत

मुख्य आरक्षी बबलू खान

मुख्य आरक्षी राजेश कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button