उत्तरकाशीउत्तराखंडकार्यक्रम
Trending

पुरोला में लोकगीतों और नुक्कड़ नाटकों से जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग का सात दिवसीय जागरूकता अभियान, लोक कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक।

पुरोला: सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून की ओर से प्रखंड पुरोला के विभिन्न गांवों में सात दिवसीय जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत केदार कुण्ड लोक कला मंच, ढकाड़ा के कलाकार नुक्कड़ नाटकों और लोकगीतों के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।

दल नायक नरेंद्र के नेतृत्व में कलाकार भरत, नितिन, सचिन, हरीश, अंकुश, पंकज, सलोनी, सुहानी, प्रति, रेखा और अंकिता गांव-गांव पहुंचकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी सरल और रोचक तरीके से ग्रामीणों तक पहुंचा रहे हैं।

अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि लोकगीतों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से दी जाने वाली जानकारी को समझना आसान होता है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी लोगों तक सहजता से पहुंच रही है।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के इस अभियान का उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना है। सात दिवसीय अभियान के दौरान प्रखंड पुरोला के विभिन्न गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button