
पुरोला/उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी में खोये मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर उत्तरकाशी पुलिस लगातार सक्रियता से कार्य कर रही है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरोला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट श्री चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला श्री दीपक कठैत के नेतृत्व में थाना पुरोला पुलिस टीम ने CEIR Portal की सहायता से तकनीकी एवं फील्ड स्तर पर लगातार प्रयास करते हुए करीब ₹1 लाख कीमत के 05 खोये मोबाइल फोन बरामद किये।

बरामद मोबाइल फोन थाना पुरोला में उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किये गये। लंबे समय बाद अपने खोये मोबाइल वापस मिलने पर फोन स्वामियों ने उत्तरकाशी पुलिस का आभार व्यक्त किया।

थाना पुरोला पुलिस की यह उपलब्धि लगातार सराहना बटोर रही है। पुलिस के अनुसार विगत एक वर्ष में थाना पुरोला पुलिस टीम द्वारा लगभग ₹6.75 लाख कीमत के कुल 45 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाये जा चुके हैं।
पुलिस ने बताया कि CEIR Portal आमजन के लिये बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। इसके माध्यम से खोये मोबाइल फोन को ट्रेस एवं ब्लॉक किया जा सकता है। आमजन भी अपने खोये मोबाइल के संबंध में CEIR Portal पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
शिकायत दर्ज कराने हेतु आवश्यक दस्तावेज
मोबाइल खरीद बिल
पहचान पत्र (ID Proof)
मोबाइल गुमशुदगी रिपोर्ट



