मातृशक्ति का सम्मान, आत्मनिर्भरता का संकल्प: मनमोहन सिंह चौहान
आराकोट-बंगाण में आत्मनिर्भर स्वायत्त सहकारिता क्लस्टर स्तरीय फेडरेशन की वार्षिक आमसभा आयोजित, महिलाओं को हरसंभव सहयोग का भरोसा

आराकोट-बंगाण। आत्मनिर्भर स्वायत्त सहकारिता क्लस्टर स्तरीय फेडरेशन की वार्षिक आमसभा का आयोजन आराकोट-बंगाण क्षेत्र में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मनमोहन सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने मातृशक्ति एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि आराकोट-बंगाण के अंतिम जरूरतमंद परिवार तक पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


मनमोहन सिंह चौहान ने कहा, “जब भी मातृशक्ति को मेरी आवश्यकता होगी, मैं दिन-रात उनकी सेवा के लिए उनके बीच खड़ा मिलूंगा। मातृशक्ति की सेवा, समाज की सेवा और क्षेत्र का विकास ही मेरा संकल्प है।”


वार्षिक आमसभा में ग्राम प्रधान आराकोट, ग्राम प्रधान बेगल, प्रधानाचार्य, फेडरेशन की अध्यक्ष एवं पदाधिकारी तथा विभिन्न गांवों से आईं मातृशक्ति मौजूद रहीं। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को लेकर चर्चा की गई। 



