Blog
Trending

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सुमन सिंह रावत सम्मानित

मथुरा में कोलंबिया पैसिफिक ग्लोबल ऑनर काउंसिल ने प्रदान किया सम्मान, रावत ने क्षेत्रवासियों के सहयोग को बताया उपलब्धि का आधार

सांकरी/मोरी। पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए ग्राम सभा सौड़, सांकरी निवासी सुमन सिंह रावत को सम्मानित किया गया है। रावत ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस सम्मान की जानकारी साझा की है।

रावत के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को मथुरा स्थित श्री कृष्ण जन्म नगरी में कोलंबिया पैसिफिक ग्लोबल ऑनर काउंसिल की ओर से उन्हें पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान मिलने के बाद सुमन सिंह रावत ने इसे व्यक्तिगत उपलब्धि न बताते हुए ग्राम सभा सौड़, सांकरी सहित क्षेत्रवासियों के सहयोग, विश्वास और आशीर्वाद का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के कार्यों में उन्हें क्षेत्रवासियों का लगातार सहयोग मिलता रहा है।

रावत ने पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे भी अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने का संकल्प जताया। उन्होंने कहा कि इस नेक कार्य में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहे, ताकि पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को और मजबूती दी जा सके।

उन्होंने सम्मान के लिए सभी सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button