Blog
Trending

पुरोला पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 7.54 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

नौगांव के केसारी खड्ड के पास कार्रवाई, वर्ष 2026 में अब तक 32 नशा तस्कर गिरफ्तार, ₹51.25 लाख से अधिक के मादक पदार्थ बरामद।

पुरोला/उत्तरकाशी। उत्तरकाशी पुलिस ने “ड्रग्स फ्री देवभूमि” एवं “नशामुक्त भारत अभियान” के तहत नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए पुरोला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। नौगांव स्थित केसारी खड्ड के समीप चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवकों को 7.54 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, अखिल दास (22 वर्ष) के कब्जे से 3.62 ग्राम तथा सुरेश राज (24 वर्ष) के कब्जे से 3.92 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब ₹2.25 लाख बताई गई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पुरोला में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और नशा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दीपक कठैत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी नौगांव उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह रावत, कांस्टेबल जितेन्द्र और कांस्टेबल अरुण कुमार शामिल रहे।

उत्तरकाशी पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस अधिनियम के 25 मामलों में 32 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान करीब 8 किलोग्राम से अधिक चरस और 88.21 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹51.25 लाख से अधिक है। लगातार नशा तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई जारी है और अब तक 4 तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button