Blog
Trending

डायट बड़कोट में पांच दिवसीय जिला संदर्भ समूह गणित कार्यशाला आयोजित

उत्तरकाशी के 33 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने किया प्रतिभाग, दक्षता आधारित गणितीय गतिविधियों और आकलन पर हुई चर्चा

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट, उत्तरकाशी में पांच दिवसीय जिला संदर्भ समूह गणित कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जनपद उत्तरकाशी के विभिन्न विकासखण्डों से गणित के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 33 शिक्षक- शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। यह कार्यशाला प्रारंभिक स्तर के लिए दक्षता आधारित गणितीय गतिविधियों हेतु शिक्षक संदर्शिका के निर्माण पर आधारित थी यह शिक्षक संदर्शिका शिक्षकों को प्रारंभिक स्तर की दक्षताओं, करिकुलर गोल से परिचय करवाएगी व विद्यार्थी दक्षता आधारित गतिविधियों व आकलन के प्रश्नों को समझ सकेंगे। कार्यशाला में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से कमलेश गौड संदर्भ दाता की भूमिका में रहे ।कार्यशाला में संदर्भ दाता द्वारा एन सी एफ -एस ई, एन ई पी- 2020, एन सी एफ -एफ एस तथा प्रारंभिक स्तर की दक्षताओं, करिकुलर गोल व सीखने के प्रतिफल पर विस्तृत चर्चा परिचर्चा की गई व साथ ही प्रारंभिक स्तर की दक्षताओं पर आधारित विभिन्न गतिविधियों का निर्माण किया गया ।डायट प्राचार्य संजय जोशी द्वारा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं उन्हें दक्षता आधारित आकलन की महत्ता से परिचय करवाया ।सभी शिक्षक शिक्षिकाओं से गणितीय टी एल एम, संपर्क किट, जादुई पिटारा आदि से गतिविधियां कराने व इन सभी गतिविधियों व आकलन के प्रश्नों का अभ्यास विद्यालय में करवाने को कहा गया ।कार्यशाला का संचालन समन्वयक बबीता सजवाण द्वारा किया गया ।समन्वयक द्वारा अपने समापन संबोधन में कहा गया कि यह शिक्षक संदर्शिका प्रारंभिक स्तर हेतु दक्षता आधारित गतिविधियों एवं उनके आकलन से संबंधित प्रश्नों को समझने में मदद करेगी। संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ सुबोध बिष्ट द्वारा समापन के अवसर पर कहा गया कि गणित के शिक्षण अधिगम को रुचिकर बनाए जाने की आवश्यकता है और यह इस दिशा में एक सफल प्रयास है।इस अवसर पर संस्थान के प्रवक्ता टीकाराम रावत, गोपाल राणा, शांति रतूड़ी आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button