Blog
Trending

जनपद स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पुरोला में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन,

पुरोला। कमल नदी तट स्थित खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय जनपद स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक दुर्गेश्वर लाल ने विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता के बैडमिंटन बालिका एकल वर्ग में प्राथमिक विद्यालय कण्डियाल गांव, पुरोला की आराव्या ने प्रथम तथा शिवानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। युगल वर्ग में कण्डियाल गांव की शिवानी-आराव्या की जोड़ी विजेता रही, जबकि बाल विद्यामंदिर नौगांव की पिहू एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बलाड़ी की प्रियांशी की जोड़ी उपविजेता रही।

बैडमिंटन बालक एकल वर्ग में हिलग्रीन स्कूल बड़कोट के तनिष्क प्रथम और संस्कार स्कूल पुरोला के वेदांत द्वितीय रहे। युगल वर्ग में हिलग्रीन बड़कोट के तनिष्क-लक्ष्मण की जोड़ी प्रथम तथा एपीएस मातली के अनमोल-शौर्य की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही।

चक्का फेंक बालक वर्ग में सरस्वती विद्यामंदिर डामटा के रोहन प्रथम, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बेष्टी के मोहित द्वितीय और उच्च प्राथमिक विद्यालय थाती डुंडा के सामर्थ तृतीय रहे। बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बलाड़ी की प्रियांशी प्रथम, शिशु मंदिर चिन्यालीसौड़ की नीलम द्वितीय और आर हंस पब्लिक स्कूल बड़कोट की आराध्या तृतीय रहीं।

गोला फेंक बालक वर्ग में एंजिल्स एकेडमी चिन्यालीसौड़ के समीर प्रथम, विद्यामंदिर डामटा के रोहन द्वितीय और बेष्टी के मोहित तृतीय रहे। बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय ढकाड़ा की खुशी प्रथम, पोरा की राधिका द्वितीय तथा सुमन ग्रामर ब्रह्मखाल की दिया तृतीय रहीं।

ऊंची कूद बालक वर्ग में हिलग्रीन बड़कोट के लक्ष्मण प्रथम, विद्यामंदिर डामटा के रोहन द्वितीय और गुरुकुल स्कूल मोरी के अंश तृतीय रहे। बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय कफनोल की अमृता प्रथम, चिंवा मोरी की काव्या द्वितीय तथा एंजिल्स एकेडमी चिन्यालीसौड़ की समीजा तृतीय रहीं।

टीम स्पर्धाओं में वॉलीबॉल बालक वर्ग में मोरी प्रथम और नौगांव द्वितीय रहा। खो-खो बालक वर्ग में नौगांव प्रथम तथा मोरी द्वितीय रहा। बालिका खो-खो में नौगांव प्रथम और डुंडा द्वितीय स्थान पर रहा। कबड्डी बालिका वर्ग में नौगांव प्रथम और मोरी द्वितीय, जबकि कबड्डी बालक वर्ग में नौगांव प्रथम तथा डुंडा द्वितीय स्थान पर रहा।

इस अवसर पर राम चंद्र पंवार, बलदेव असवाल, चरण असवाल, त्रेपन रावत, विनोद रतूड़ी, सुरेंद्र चौहान, कविता जैन, विनीता रतूड़ी, लज्जा, बिंद्रा ठाकुर, मीनाक्षी, पूजा रावत, हेमलता बंधानी, रोशनी गढ़ोही, संगीता रावत, दीपिका कंडियाल सहित अनेक लोग उपस्थि त रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button