दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
कबड्डी में खड़क्यासेम, गुंडियाटगांव और चंदेली ने मारी बाजी, खिलाड़ी सम्मानित

पुरोला। विकासखंड पुरोला में आयोजित दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय प्राथमिक एवं सब-जूनियर खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में विभिन्न न्याय पंचायतों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल एवं व्यक्तिगत स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। समापन के अवसर पर जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों के अंतिम परिणाम जारी किए गए।
P
प्राथमिक बालक कबड्डी में न्याय पंचायत खड़क्यासेम तथा बालिका कबड्डी में न्याय पंचायत गुंडियाटगांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सब-जूनियर बालक कबड्डी में न्याय पंचायत चंदेली और बालिका वर्ग में न्याय पंचायत गुंडियाटगांव विजेता रही।

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में प्राथमिक वर्ग में उत्कर्ष, हसरुद्दीन, गुंजन, हिमांशी और परिधि ने अपनी-अपनी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब-जूनियर वर्ग में नक्ष, प्रियांशु, तन्मय, मोहित, हरिओम, करिश्मा, सानिया, ऐश्वर्या, संदेशा, राधिका और एंजेल ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल कर जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया।

समापन समारोह में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शम्मी बोरियांण ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। उन्होंने जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

खेल समन्वयक आर.एस. रावत ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर त्रेपन सिंह रावत, मनोहर पंवार, सुरेंद्र चौहान, सुखदेव नौडियाल, बिजेंद्र रावत, किशन चौहान, महावीर सजवान, पृथ्वी सिंह रावत, विनोद रतूड़ी, चरण असवाल सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।



