उत्तरकाशीउत्तराखंडगढ़वालदेश-विदेशरवांईशिक्षा
Trending

Harvard Kennedy School में दिव्या ज्योति का नीति शोध-पत्र प्रथम

“स्टील इंडिया कौशल वित्तपोषण नीति” को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहला स्थान

पुरोला:::तहसील पुरोला की रामा सिरांई पट्टी के पोरा गांव की प्रतिभावान छात्रा दिव्या ज्योति विजल्वाण ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनका शोध-पत्र “स्टील इंडिया कौशल वित्तपोषण नीति” अमेरिका स्थित Harvard Kennedy School में आयोजित अंतरराष्ट्रीय नीति प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहा।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है, जिसमें विभिन्न देशों के प्रतिभागियों को समसामयिक सामाजिक एवं सार्वजनिक नीति से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर शोध-आधारित, व्यवहारिक और प्रभावी समाधान प्रस्तुत करने होते हैं। निर्धारित समयावधि में टीमों को समस्या का गहन विश्लेषण कर ठोस नीति-प्रस्ताव तैयार करना तथा विशेषज्ञ जूरी के समक्ष उसका प्रस्तुतीकरण देना होता है।

दिव्या ज्योति विजल्वाण ने अपनी टीम के साथ उत्कृष्ट शोध, नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण और व्यावहारिक समाधान के आधार पर प्रभावशाली नीति मॉडल प्रस्तुत किया। उनके प्रस्ताव को निर्णायक मंडल ने सर्वश्रेष्ठ घोषित करते हुए विजेता प्रमाण-पत्र प्रदान किया।

दिव्या की इस उल्लेखनीय सफलता पर उनके परिवार, क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे रवांई घाटी के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। साथ ही युवाओं एवं छात्र-छात्राओं से प्रेरणा लेकर उच्च लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button