उत्तरकाशीउत्तराखंडक्राइम
Trending

उत्तरकाशी: 13 वर्षीय छात्र ने 9 साल की मासूम से किया कथित दुष्कर्म”

  1. पुरोला (उत्तरकाशी)। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के पुरोला ब्लॉक से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक गांव में छठी कक्षा में पढ़ने वाले 13 वर्षीय किशोर ने चौथी कक्षा की 9 वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुराचार किया। घटना के बाद पीड़िता को गंभीर हालत में उपजिला चिकित्सालय पुरोला लाया गया, जहां से उसे उच्च स्तरीय मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।

## मंदिर के पीछे दिया वारदात को अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार दोपहर की है। बच्ची की मां पास के ही एक गांव में आयोजित मेले में गई थी, जबकि पिता मजदूरी करने गए थे। दोपहर के समय बच्ची और आरोपी किशोर गांव के एक मंदिर परिसर में खेल रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान किशोर बच्ची को बहला-फुसलाकर मंदिर के पिछले हिस्से में ले गया और उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

## पिता ने घर लौटने पर देखा

घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची के पिता मजदूरी कर शाम को घर लौटे। उन्होंने अपनी बेटी को लहूलुहान और गंभीर स्थिति में देखा। घबराए परिजनों ने जब बच्ची से पूछताछ की, तो उसने रोते हुए अपने साथ हुई पूरी आपबीती सुनाई। बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए पिता उसे तुरंत उपजिला चिकित्सालय पुरोला लेकर पहुंचे और स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी।

## पुलिस की कार्रवाई और कानूनी प्रक्रिया

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुरोला थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। थानाध्यक्ष दीपक सिंह कठैत ने बताया कि दोनों पक्ष नाबालिग हैं। बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button