उत्तरकाशीउत्तराखंडकार्यक्रमगढ़वालदेहरादूनशिक्षकशिक्षा
Trending

राजेंद्र सिंह रावत महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग की प्रतियोगिताएं संपन्न, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

पोस्टर, निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं के जरिए सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता का संदेश, रितेश, गरिमा और नेहा रहे अव्वल

बड़कोट।

राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में विभागीय परिषद के तत्वावधान में शनिवार को पोस्टर, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग प्रभारी डॉ. संगीता रावत ने की।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनके अभिव्यक्ति कौशल का विकास करना रहा। प्रतियोगिताओं के लिए “सोशल मीडिया और मानसिक स्वास्थ्य”, “लैंगिक समानता” तथा “नशा और युवा पीढ़ी पर उसका प्रभाव” जैसे समसामयिक विषय निर्धारित किए गए। प्रतिभागियों ने इन विषयों पर प्रभावशाली ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए, जिससे कार्यक्रम ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।

निर्णायक मंडल में डॉ. प्रश्नना मिश्रा, डॉ. पूजा रावत एवं डॉ. आशीष नौटियाल शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया।

भाषण प्रतियोगिता में रितेश कुमार ने प्रथम, राखी ने द्वितीय तथा आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में गरिमा प्रथम, रितेश कुमार द्वितीय एवं सपना राणा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में नेहा रावत प्रथम, गरिमा द्वितीय एवं राखी तृतीय स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर डॉ. संगीता रावत ने विद्यार्थियों को समाज के प्रति संवेदनशील रहने और सकारात्मक परिवर्तन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सभी विजेता छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button