उत्तरकाशीउत्तराखंडचारधामपुलिसयमुनोत्रीयात्रा
Trending

यमुनोत्री धाम में तैनात बाउंसरों की छुट्टी, पहाड़ संदेश की खबर का बड़ा असर..!

थानाध्यक्ष बड़कोट बोले— सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस, आईटीबीपी पर्याप्त, अतिरिक्त बाउंसरों की जरूरत नहीं

उत्तरकाशी/बड़कोट::: यमुनोत्री धाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर प्रकाशित पहाड़ संदेश न्यूज़ की खबर का असर देखने को मिला है। जिला पंचायत के माध्यम से यात्रा व्यवस्थाओं में तैनात किए गए बाउंसरों को थानाध्यक्ष बड़कोट सुभाष चंद्र ने संज्ञान लेते हुए हटवा दिया है।

थानाध्यक्ष बड़कोट सुभाष चंद्र का कहना है कि यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए प्रशासन के पास पर्याप्त पुलिस बल,  आईटीबीपी तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। ऐसे में अतिरिक्त रूप से बाउंसरों की तैनाती की आवश्यकता नहीं है।

स्थानीय लोगों एवं यात्रियों के बीच भी इस कार्रवाई को लेकर चर्चा बनी हुई है। लोगों का कहना है कि यात्रा व्यवस्थाओं में अनुशासन एवं सुरक्षा बनाए रखना प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की जिम्मेदारी है, जिसे स्थानीय प्रशासन प्रभावी तरीके से निभा रहा है।

बताया जा रहा है कि मामले को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कदम उठाए। यात्रा सीजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button