उत्तरकाशीउत्तराखंडगढ़वाल

उत्तरकाशी (नौगांव) में 0–18 वर्ष तक के बच्चों के लिए नि:शुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य कैंप 17 फरवरी को

RBSK के तहत CSC नौगांव में विशेषज्ञ देंगे परामर्श

उत्तरकाशी/नौगांव। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) द्वारा 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए नि:शुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य कैंप का आयोजन 17 फरवरी 2026 (मंगलवार) को किया जाएगा। यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CSC) नौगांव, जनपद उत्तरकाशी में प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक आयोजित होगा।

शिविर में बच्चों की समग्र स्वास्थ्य जांच के लिए हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ, नाक-कान-गला (ENT) विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ व ऑप्टोमेट्रिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, मानसिक चिकित्सक व क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट द्वारा परामर्श दिया जाएगा। साथ ही पोषण संबंधी परामर्श की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इस संबंध में डॉ. रोहित भंडारी, चिकित्सा अधिक्षक CSC नौगांव ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बच्चों में जन्मजात विकार, रोग, कुपोषण एवं विकासात्मक समस्याओं की समय रहते पहचान कर उनका समुचित उपचार सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि शिविर में दिव्यांग (विकलांग) बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र (Disability Certificate) भी बनाए जाएंगे, ताकि पात्र बच्चों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने क्षेत्र के सभी अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों को शिविर में लाकर इस नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाने की अपील की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button