
पुरोला (उत्तरकाशी), 29 दिसम्बर 2025।
नगर पालिका सभागार, पुरोला में रुद्र सेना देवभूमि की पुरोला इकाई की कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। कार्यक्रम में रुद्र सेना के संस्थापक श्री राकेश उत्तराखंडी एवं प्रदेश संगठन मंत्री श्री भानुप्रताप सिंह राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन ने क्षेत्र की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों की रक्षा के साथ-साथ जन, जंगल, जमीन तथा अर्थ–धर्म–राष्ट्र के संरक्षण हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने बारी-बारी से अपने विचार व्यक्त किए और क्षेत्र से जुड़ी सामाजिक चुनौतियों एवं स्थानीय समस्याओं पर विमर्श किया। संरक्षक श्री दर्शन सिंह राणा ने पुरोला में संगठन की नींव रखने हेतु संस्थापक श्री राकेश उत्तराखंडी का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। पालक श्री मनीष (राजू भाई) ने समाज की संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के लिए संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।उपाध्यक्ष श्री गजेंद्र सिंह एवं कोषाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह रावत ने सामाजिक परिवर्तन, अवैध कब्जों सहित अन्य जनसरोकारों पर संगठन को सतर्क और सक्रिय रहने की आवश्यकता बताई।


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संस्थापक श्री राकेश उत्तराखंडी का संबोधन रहा। अपने वक्तव्य में उन्होंने न्याय, सुरक्षा एवं सांस्कृतिक संरक्षण से जुड़े विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विचार रखते हुए समाज को संगठित रूप से अपनी आवाज उठाने की प्रेरणा दी। उन्होंने व्यापार, सामाजिक संतुलन एवं धर्मांतरण जैसे विषयों पर भी संगठनात्मक स्तर पर सतर्कता और कार्रवाई की बात कही।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सर्वसम्मति से श्री गोविंद सिंह को रुद्र सेना पुरोला का अध्यक्ष चुना गया। नवगठित कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारी घोषित किए गए—संरक्षक: दर्शन सिंह राणा पालक: मनीष (राजू भाई) उपाध्यक्ष: गजेंद्र सिंह सचिव: यशवंत कंडियाल महामंत्री: महादेव कंडियाल, प्रवेश सिंह कोषाध्यक्ष: धर्मेंद्र सिंह रावत, शिवांश रावत मीडिया प्रभारी: साधु सिंह सदस्य: सुमित रावत, वासुदेव रावत, प्रदीप सिंह रावत, देवेंद्र दत्त नौडियाल सहित अन्य कार्यक्रम में संगठन के अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।



