उत्तरकाशीउत्तराखंडगढ़वालदेहरादूनशिक्षक
Trending

पुरोला के शिक्षक पृथ्वी सिंह रावत को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार, जिले का बढ़ाया मान

शिक्षा में नवाचार और समर्पण के लिए चयन, पूरे उत्तरकाशी में खुशी की लहर

देहरादून/पुरोलाः उत्तराखंड सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 शिक्षकों के नामों की घोषणा शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए कर दी है। यह सम्मान शिक्षकों के नवाचार, समर्पण और शिक्षा के प्रति उनके योगदान को पहचान देने के उद्देश्य से दिया जाता है।

इस सूची में उत्तरकाशी जनपद के पुरोला ब्लॉक स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय उदकोटी के प्रधानाध्यापक पृथ्वी सिंह रावत का नाम भी शामिल है। उन्हें विद्यालयी शिक्षा में सुधार और बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाने के लिए चयनित किया गया है।

यह पुरस्कार राज्य के विभिन्न जनपदों से चयनित शिक्षकों को दिया जाता है, जिसमें प्रारंभिक, माध्यमिक और प्रशिक्षण संस्थानों के शिक्षक शामिल होते हैं। इसका उद्देश्य महान साहित्यकार शैलेश मटियानी की स्मृति को जीवित रखते हुए शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाना है।

पृथ्वी सिंह रावत के चयन की खबर मिलते ही पुरोला और उदकोटी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय निवासियों, अभिभावकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इसे जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

इस अवसर पर पृथ्वी सिंह रावत ने कहा,

“यह केवल मेरा सम्मान नहीं, बल्कि मेरे विद्यालय के पूरे स्टाफ और बच्चों की मेहनत का परिणाम है। इससे आगे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button