उत्तरकाशीउत्तराखंडगढ़वालरवांईशिक्षा
Trending

कुरुड़ा में NSS विशेष शिविर सम्पन्न, स्वयंसेवियों ने स्वच्छता और जागरूकता का दिया संदेश

बीएलजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरोला के सात दिवसीय शिविर में 50 स्वयंसेवियों की सक्रिय भागीदारी

उत्तरकाशी/पुरोला:

बी.एल.जे. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पुरोला (जनपद उत्तरकाशी) द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत कुरुड़ा में 23 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक सफलतापूर्वक किया गया।

इस शिविर में कुल 50 स्वयंसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गौहर फातिमा एवं श्री भूपाल सिंह कार्की के निर्देशन में हुआ, जबकि श्रीमती सरोज और श्री अष्टम का विशेष सहयोग रहा।

शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने कई जनोपयोगी और रचनात्मक कार्य किए। प्राथमिक विद्यालय कुरुड़ा में पुताई कार्य किया गया। इसके साथ ही गांव में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नालियों का निर्माण, मार्गों का सुधार, प्लास्टिक कचरे का संकलन एवं निस्तारण, स्वच्छता अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

ग्रामीण समस्याओं को समझने के लिए स्वयंसेवियों ने घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया। सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक, प्रेरक नारे और संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

पर्यावरण संरक्षण के तहत ग्राम पंचायत कुरुड़ा और प्राथमिक विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा महाविद्यालय परिसर में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया।

शिविर के दौरान आयोजित बौद्धिक सत्रों में डॉ. गणेश प्रसाद रतूड़ी, श्री विनोद कुमार और श्री दीपक सिंह ने स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया।

29 मार्च 2026 को आयोजित समापन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.के. तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती दीक्षा रावत, श्री जयेंद्र सिंह रावत, PTA अध्यक्ष श्री गिरवीर सिंह रावत, छात्रसंघ अध्यक्ष श्री गोविंद, श्री अजय कुमार, श्री प्रीतम कैंतुरा और कुमारी अमृता रावत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समापन समारोह में स्वयंसेवियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button