
नौगांव में नवनियुक्त चौकी इंचार्ज SI भूपेंद्र सिंह रावत ने कार्यभार संभालने के बाद स्थानीय व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ एक परिचयात्मक बैठक आयोजित की। इस दौरान पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ और मोमेंटो भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
वहीं निवर्तमान चौकी इंचार्ज एवं प्रभारी थानाध्यक्ष पुरोला SI राजेश कुमार को उनके सराहनीय कार्यकाल के लिए मोमेंटो भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। उपस्थित लोगों ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके योगदान को याद किया।
बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन, यातायात व्यवस्था में सुधार, अपराध नियंत्रण तथा आगामी चारधाम यात्रा के सफल संचालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा की गई।
व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त चौकी इंचार्ज को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष (जिला यमुनाघाटी) कबूल सिंह पंवार, नगर अध्यक्ष विपिन रमोला, SI विक्रम तोमर, महामंत्री सुमित रावत, टैक्सी यूनियन के बाबू अरविंद चौहान, अमृतराज असवाल, अनिल कुकरेजा, मोहन आर्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



