उत्तरकाशीउत्तराखंडगढ़वालरवांई

बड़कोट को बड़ी सौगात: नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने किया ‘अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ का लोकार्पण |

शहरी क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया संबल, मुफ्त दवाइयों व जांच की सुविधा होगी उपलब्ध

उत्तरकाशी

बड़कोट क्षेत्र की जनता के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात सामने आई है। नगर पालिका परिषद बड़कोट के अध्यक्ष श्री विनोद डोभाल एवं अधिशासी अधिकारी श्री उमेश सुयाल द्वारा केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत नवनिर्मित ‘अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ का विधिवत लोकार्पण किया गया।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने कहा कि “आरोग्यं परमं धनम्” के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह आरोग्य मंदिर एक अहम कदम है। अब बड़कोट क्षेत्र के नागरिकों को छोटी-छोटी स्वास्थ्य जांचों और प्राथमिक उपचार के लिए दूर दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

इस अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को निःशुल्क दवाइयां, मुफ्त स्वास्थ्य जांच, तथा प्राथमिक एवं आपातकालीन उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह केंद्र शहरी क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा।

कार्यक्रम में बॉम्बे शिवा हेल्थ सर्विस जेवी से प्रोजेक्ट मैनेजर देवेंद्र पासवान, डॉ. रजत गोयल, GNM भावना, MPW हरमीन रावत, नगर पालिका के पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

अधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता है, और बड़कोट का यह आरोग्य मंदिर इसी उद्देश्य की दिशा में एक सशक्त पहल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button